Friday 15 April 2016

वैश्विक स्तर पर NWICO ( न्यूको ) की प्रासंगिकता

NWICO क्या है? NWICO जिसका पूरा नाम NEW WORLD INFORMATION COMMUNICATION ORDER है हिंदी भाषा में हम जिसे विश्व सूचना एवं संचार व्यवस्था के नाम से जाना जाता हैं ! संचार व सूचना विभिन्न देशों के लोगो के समावेशी विकास में सहायक है! इसके द्वारा विभिन्न देशों की समस्याओं को समझकर परस्पर भाईचारे की भावना का विकास किया जा सकता है! अंतर्राष्ट्रीय सुचना व्यवस्था और विकासशील देश जिसमे तीसरे विश्व के देशों ने मांग की कि इन अंतर्राष्ट्रीय सूचना व्यवस्था में जो असमानता है व त्रुटिया हैं उनको ठीक करने के लिए नई व्यवस्था कायम की ! इसी मांग को लेकर विश्व की नई सुचना एवं संचार व्यवस्था की स्थापना हुई ! न्यूकों: मीडिया के बदलते हालत Nwico के आधारिय अंतर्राष्ट्रीय संचार संगठन NWICO की बात जब भी की जाती है तो यहाँ दो अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की चर्चा आवश्यक ही नही बल्कि अपरिहार्य हो जाती है! (1.) यूनेस्कोयूनेस्को जिसका पूरा नाम यूनाइटेड नेशन एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाइजेशन है! यूनेस्को की स्थापना 1 NOV -16 NOV 1945 को इंग्लैंड में आयोजित युद्ध की विभीषिका से संबंधित सम्मलेन में आरंभ हुई थी ! यह 44 राष्ट्रों का सम्मलेन था ! जिसकी स्वीकृति 4 NOV 1945 को हुई ! इसी दिन इसकी स्थापना की विधिवत घोषणा भी की गई! शुरुआत में इसके मात्र 20 राष्ट्र सदस्य थें ! जो वर्तमान में 144 से अधिक हैं! इसकी स्थापना के प्रणेता इंग्लैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली और अमेरिका के कार्व आर्चिवाल्ड मैक्लिस थें !उनेस्को की स्थापना का मूल उद्देश्य सुचना के प्रसार एवं शिक्षा कार्यक्रमों से मानव ह्रदय को परिवर्तित करना है जिससे मानव ह्रदय से युधात्मक प्रवृति का उन्मूलन करना था! सूचनाओं का असंतुलित प्रवाह और यूनेस्को की भूमिका ;(2.) आई.टी.यू इसकी स्थापना सन 1865 में अंतर्राष्ट्रीय तार संघ ( इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन) के रूप में पेरिस नगर में की गई! इसका मुख्य उद्देश्य तार द्वारा समाचार भेजने की प्रक्रिया को विकसित करना व इसको अन्य समाचार प्रसारित करने वाले साधनों से संबद्ध करना था! मुख्य रूप से आकाशवाणी द्वारा समाचार प्रेषित करने की प्रक्रिया से सन 1932 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) रखा गया! इसका मुख्यालय वर्तमान में जेनेवा में है! विश्व के सभी राष्ट्र वर्तमान में इसके सदस्य हैं! अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ का संचार संप्रेषण के क्षेत्र में विकास करने का अहम् दायित्व है! 

No comments:

Post a Comment